Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार ने फार्मेसी ऑफिसर के वेतन में की बढ़ोतर

August 18, 2023

हरियाणा सरकार ने फार्मेसी ऑफिसर के वेतन में की बढ़ोतर

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राज्य की सरकारी संस्थाओं में कार्यरत फार्मेसी ऑफिसर के वेतनमान में बढ़ोतरी करके इस वर्ग को तोहफा दिया है। एसोसिएशन गवर्नमेंट फार्मासिस्ट हरियाणा के राज्य प्रधान विनोद दलाल ने बताया कि सरकार ने इस वर्ग के वेतनमान 35400 रुपये (पे बैंड 6) से बढ़ाकर 39900 रुपये (पे बैंड 6ए) कर दिया है। लंबे समय से फार्मेसी वर्ग पे बैंड 7 के लिए संघर्ष कर रहा था। जिसके लिए 2019 में प्रदेश के फार्मेसी ऑफिसर 09 दिन के लिए स्ट्राइक पर चले गए थे और स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के मजबूत आश्वासन के बाद हड़ताल वापस ली थी। राज्य प्रधान ने हरियाणा सरकार का धन्यवाद जताते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में सरकार इस वर्ग को लंबित मांग पे बैंड 7 व पदोन्नति चैनल देकर सम्मान देगी।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें