Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार को एक साल से नहीं मिल रहा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के लिए चेयरमैन

August 16, 2023

हरियाणा सरकार को एक साल से नहीं मिल रहा राज्य बाल संरक्षण अधिकार आयोग के लिए चेयरमैन

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग में चेयरमैन का पद करीब एक साल से खाली पड़ा है। अभी तक सरकार बाल आयोग में चेयरमैन का पद नहीं भर पाई है जबकि विभाग आयोग की पूर्व चेयरमैन ज्योति बेंदा की अगस्त 2022 में कार्यकाल पूरा होने के बाद से आवेदन मांग रहा है। इसे लेकर महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोग में चेयरमैन का पद भरने के लिए अगस्त 2022 में ही विज्ञापन जारी कर दिया गया था। जिस पर करीब 78 से अधिक उम्मीदवारों ने साक्षात्कार दिया था। मगर उनमें से किसी का चेयरमैन पद के लिए चयन नहीं हो पाया है। फिर जून में विभाग ने पुन विज्ञापन जारी करके आवेदन मांगे थे। जिस पर करीब 70 से अधिक लोगों ने आवेदन किया है। अभी तक विभाग द्वारा साक्षात्कार की तारीख भी तय नहीं की गई है जबकि आवेदन की अंतिम तारीख निकले भी दो माह से अधिक का समय बीत गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें