Last Updated: October 9, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी निर्देश, HRMS से किए जाएं तबादले

December 27, 2024

हरियाणा सरकार ने कर्मचारियों के लिए जारी निर्देश, HRMS से किए जाएं तबादले

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सभी विभागाध्यक्षों, बोडरें और निगमों के प्रबंध निदेशकों और मुख्य प्रशासकों को निर्देश दिए हैं कि किसी कर्मचारी के एक स्थान से दूसरे स्थान पर तबादले के संबंध में स्थापित दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। मुख्य सचिव डॉ. विवेक जोशी द्वारा जारी निदेशरें के अनुसार अस्थायी समेत सभी तबादला आदेश एचआरएमएस (मानव संसाधन प्रबंधन प्रणाली) मॉड्यूल के माध्यम से जारी किए जाने चाहिए। इस प्रणाली के बिना जारी किए गए किसी भी आदेश को अवैध माना जाएगा।

एचआरएमएस द्वारा जारी आदेशों के बिना स्थानांतरित कर्मचारियों को उनके नए स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने की अनुमति नहीं दी जाएगी और उन्हें अपने वर्तमान पद पर बने रहना होगा। ज्वाइनिंग रिपोर्ट भी एचआरएमएस मॉड्यूल के माध्यम से ऑनलाइन प्रस्तुत करनी होगी।

मॉडयूल का उपयोग किए बिना किए जा रहे थे स्थानांतरण आदेश:

सरकार के संज्ञान में ऐसे मामले आए हैं कि जहां विभिन्न विभागों, बोडरें और निगमों द्वारा मुख्यमंत्री कार्यालय से अनिवार्य सलाह लिए बिना या एचआरएमएस मॉड्यूल का उपयोग किए बिना स्थानांतरण आदेश जारी किए गए थे। इस तरह के उल्लंघन स्थापित नियमों के खिलाफ हैं और पारदर्शी प्रबंधन प्रक्रिया को बाधित करते हैं।

सरकार ने एक बार फिर दोहराया है कि ग्रुप-ए, बी, सी और डी कर्मचारियों का कोई भी तबादला मुख्यमंत्री की ट्रांसफर एडवाइजरी के बिना न किया जाए। ऐसी सलाह मिलने पर एचआरएमएस मॉड्यूल के माध्यम से तुरंत तबादला आदेश जारी किया जाना चाहिए। इन निदेशरें का पालन न किए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: जीत के बावजूद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर RCB, कोहली ने ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा, जानें किसके पास है पर्पल कैप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें