Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा सरकार ने लॉन्च किया ‘मिशन कर्मयोगी‘ कार्यक्रम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने एक अनूठे ‘मिशन कर्मयोगी‘(एमकेएच) कार्यक्रम की आज शुरूआत की जिसके तहत राज्य के तीन लाख से अधिक कर्मचारियों को शासन में नैतिक व्यवहार, मूल्यों और सिद्धांतों के महत्व को लेकर प्रशिक्षण प्रदान किया जायेगा।राज्य के मुख्य सचिव ने यहां यहाँ प्रशासनिक सचिवों के साथ एक बैठक के दौरान इस कार्यक्रम की शुरूआत करते हुये इसे सरकार की एक अभूतपूर्व पहल बताया और कहा कि इसका उद्देश्य नैतिक शासन को विकसित करना और सरकारी कर्मचारियों का प्रशासनिक कौशल और दक्षता के अलावा नागरिकों को सेवाओं के सुचारू वितरण और और जवाबदेही बढ़ाना है।

हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा) की महानिदेशक चंद्रलेखा मुखर्जी ने बताया कि एमकेएच कार्यक्रम हब-एंड-स्पोक मॉडल को अपनाएगा। राज्य सरकार के अनुभवी अधिकारियों से मास्टर ट्रेनर के रूप में काम लिया जाएगा। पहले ये मास्टर ट्रेनर खुद हिपा, हरियाणा पुलिस अकादमी और मंडलीय प्रशिक्षण केंद्र पंचकूला में गहन प्रशिक्षण से गुजरेंगे।

Exit mobile version