Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के सक्रियता से उपाय करे: ‘आप’

October 10, 2023

हरियाणा सरकार पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के सक्रियता से उपाय करे: ‘आप’

नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) ने सोमवार को मांग की कि हरियाणा की सरकार को पराली जलाने की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रियता से उपाय करने चाहिए,क्योंकि राज्य में पिछले साल की तुलना में इस वर्ष इन घटनाओं में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति देखी जा रही है।यहां एक प्रेस वार्ता में ‘आप’ की हरियाणा ईकाई के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा ने आरोप लगाया कि हालात पर काबू पाने में हरियाणा सरकार निष्क्रियता बरत रही है।

उन्होंने कहा, उपग्रह से ली गईं तस्वीरें संकेत करती हैं कि इस वक्त पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी की प्रवृत्ति है। जब सरकार ने दावा किया है कि उसने इन्हें रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं तो ऐसा क्यों हो रहा है? हरियाणा सरकार को यह सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाने चाहिए कि लोगों को प्रदूषण के दुष्प्रभावों का सामना न करना पड़े। ‘आप’ की राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रियंका ककड़ ने इस समस्या से निपटने के लिए पंजाब और दिल्ली सरकार की ओर से उठाए गए विभिन्न उपायों का हवाला दिया।

उन्होंने कहा, प्रदूषण के खिलाफ युद्ध में मुख्यमंत्री अरंिवद केजरीवाल की राजनीतिक इच्छा शक्ति और दिल्ली के लोगों के निरंतर प्रयासों का ही नतीजा था कि हाल में संसद में रखे गए आíथक सव्रेक्षण 2021-22 में कहा गया है कि (दिल्ली में) 2021 में पीएम 2.5 सांद्रता 22 प्रतिशत कम हो गयी जबकि पीएम 10 सांद्रता 27 फीसदी घट गयी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें