चंडीगढ़: संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 25 मई को देशभर में अपनी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित कर रहा है।
इस परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों की सहायता के लिए हरियाणा राज्य परिवहन विभाग ने राज्य के सभी जिलों से गुरुग्राम और फरीदाबाद में परीक्षा केंद्रों तक विशेष बसें चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की मांग और संख्या के आधार पर सभी जिलों से बसें चलाई जाएंगी और परीक्षा से एक दिन पहले और परीक्षा के दिन चलेंगी।
इस संबंध में जानकारी देते हुए विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि इन विशेष बसों की व्यवस्था अभ्यर्थियों की संख्या, यात्रियों की मांग के आधार पर की जाएगी ताकि विद्यार्थी बिना किसी परेशानी के अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकें।
प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा परिवहन वर्तमान में अपने 24 डिपो और 13 उप-डिपो से लगभग 3,900 बसों का संचालन करता है, जो प्रतिदिन लगभग 9 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करती हैं। ये बसें प्रतिदिन लगभग 11 लाख किलोमीटर की दूरी तय करती हैं।
उल्लेखनीय है कि यूपीएससी ने देश भर के 80 शहरों में परीक्षा केंद्र स्थापित किए हैं, जहां 25 मई 2025 को लगभग 10 लाख अभ्यर्थियों के प्रारंभिक परीक्षा में शामिल होने की उम्मीद है।
ये भी पढ़ें- अमृतसर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाकाबंदी पर दो 9MM सब-मशीन गन की बरामद

