हिसार (सुरेंद्र सोढी) : अतिरिक्त उपायुक्त सी. जयाश्रद्धा ने कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से संचालित हर घर-हर गृहिणी योजना अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को रसोई में धुआं रहित स्वच्छ वातावरण देने में कारगर साबित होगी। इस योजना के अंतर्गत बीपीएल परिवार की महिलाओं को 500 रुपए की रियायती दरों पर एलपीजी सिलेंडर हर महीने दिया जाएगा।
यह जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा सरकार ने बीपीएल परिवार की महिलाओं को प्रति माह 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की हर घर-हर गृहणी योजना शुरू कर दी है। अंत्योदय परिवारों की महिलाएं योजना के आधिकारिक पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करवा सकती हैं।
बीपीएल परिवारों को स्वच्छ ईंधन मिले और महिलाओं के जीवन स्तर में सुधार हो, इसी उद्देश्य से हर घर-हर गृहिणी योजना का शुभारंभ किया गया है। अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि हिसार जिले में सरकार द्वारा एलपीजी कनेक्शन देने के लिए उज्जवला योजना पहले से शुरू की हुई थी। जिसमें 500 रुपए में गैस कनेक्शन मिल जाता है।
अब जिन परिवारों की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपए या इससे कम है, वे महिला उपभोक्ता के नाम से हर घर-हर गृहिणी योजना का लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत हर महीने 500 रुपए में एलपीजी रिफिल मिलेगा। उन्होंने बताया कि महिलाएं इस योजना का लाभ उठाने के लिए बड़ी संख्या में पंजीकरण करवा रही हैं। जिले में उज्जवला स्कीम के 88751 हजार कनेक्शन हैं। एलपीजी की आपूर्ति में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।
मेष: दिन शुभ रहेगा...