Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के गुरुग्राम में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से एक ही परिवार के 4 लोग दबे, 1 युवती की मौत

गुरुग्रामः हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर 40 थाना क्षेत्र की साउथ सिटी 1 में बेसमेंट में खुदाई का काम चल रहा था। जिसमें काम करते वक्त मिट्टी धंसने से एक ही परिवार के 4 सदस्य दब गए। सभी घायलों को मिट्टी में से निकाल कर तुरंत अस्पताल में पहुंचाया गया है। लेकिन एक 22 साल की एक घायल लड़की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में एक व्यक्ति कि टांग भी टूट गई है।

सेक्टर 40 थाना के SHO ने बताया की उन्हें इस हादसे की सूचना 3:50 पर मिली थी। पुलिस ने तुरंत मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती करवाया परिवार के मुखिया लालाराम ने अपने बयान में कहा कि वह अपने परिवार सहित खुदाई के काम पर गया था। काम पूरा भी हो गया था। लेकिन मालिक जबरन और खुदाई करवा रहा था, जिससे मिट्टी धंस गई, और उसका परिवार नीचे दब गया।

परिवाकर ने लगाई न्याय की गुहार

परिवार के मुखिया लालाराम की भी इस हादसे में टांग टूट गई है। वह अस्पताल में उचाराधीन है। लालाराम ने कहा कि यह हादसा मालिक की जोर जबरदस्ती की वजह से हुआ है। उन्होंने कहा कि उनके परिवार की लड़की की इस हादसे में जान चली गई है। उन्होंने पुलिस और प्रशासन से मांग की है कि उन्हें न्याय दिया जाए।

लाला राम ने बताया कि वह राजस्थान के रहने वाले हैं और मेहनत मजदूरी करके अपनी गुजर बसर करते हैं। हादसे में एक गर्भवती महिला भी घायल हुई है। डॉक्टरों का कहना है कि गर्भवती महिला खतरे से बाहर है। पुलिस ने लाला राम के बयान पर केस दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version