हरियाणा के गुरुग्राम में मशहूर सिंगर और रेपर राहुल यादव फाजिलपुरिया पर हमले करने का मामला सामने आया है। जब फाजिलपुरिया सफेद रंग की थार में जा रहे थे। इसी दौरान 5 से 6 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। हमले से बचने के लिए फाजिलपुरिया ने गाड़ी तेज रफ्तार से चलानी शुरू कर दी। और खुद को जैसे–तैसे हमले से बचा पाया।
फाजिलपुरिया हमले से बचने के बाद सीधे SPR पुलिस चौकी पहुंच का मामला दर्ज करवाया। शिकायत के आधार पर कैसे दर्ज काट पुलिस ने 2 टीमें गठित की है। जो आरोपियों की तलाशने में जुटी है। घटनास्थल पर सीसीटीवी न होने के कारण आरोपियों की पहचान में मुश्किल आ रही है।
हमला तब हुआ जब राहुल यादव अपने गांव फाजिलपुर जा रहे थे। वह अपनी सफेद रंग की थार में सवार थे। जब वह साउथर्न पेरिफेरल रोड पर पहुंचे तो पंच कार में 5 से 6 युवक उनका पीछा करने लगे। कुछ देर बाद जब दोनों वाहन बरावरी पर पहुंचे तो आरोपियों ने हमला बोल दिया, फायरिंग होती देख सिंगर ने गाड़ी भगा ली।
जानकारी अनुसार फाजिलपुरिया को हरियाणा पुलिस ने सिक्योरिटी दी हुई थी। जिसे करीब 3 महीने पहले ही हटाया गया था। जिसकी भनक हमलावरों को भी थी। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने पहले काफी दौर तक सिंगर का पिछा किया। और फिर मौका देखते ही हमला बोल दिया।
हालांकि फाजिलपुरिया मशहूर गायक और रेपर है। जिसने बॉलीवुड मूवी “कपूर एंड सांस” मूवी के मशहूर गाना “लड़की ब्यूटीफुल कर गई चुल” से काफी प्रसिद्धि हासिल की थी। गायक प्रसिद्ध यूट्यूनर ऐलविश यादव के दोस्त भी है। इसके अलावा वह जननायक जनता पार्टी (JJP) के टिकट पर लोकसभा चुनाव भी लड़ चुके है।

