Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में पगार न मिलने पर नौकर ने काटा मालिक का गला, पुलिस ने आगरा में धर–दबोचा

July 7, 2024

गुरुग्राम में पगार न मिलने पर नौकर ने काटा मालिक का गला, पुलिस ने आगरा में धर–दबोचा

हरियाणा के गुरुग्राम में दुकान पर काम करने के लिए रखे युवक ने ही दुकान के मालिक की नारियल काटने के प्रयोग में लाए जाने वाले चाकू से मालिक की गर्दन काट कर हत्या कर दी। हत्या का कारण मालिक ने समय पर पगार नहीं दी थी। और पगार मांगने पर दोनो के बीच बहस हो गई थी।

मृतक की बेटी ने पुलिस और अन्य परिजनों को पिता की मृत्यु होने की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल।पर पहुंची और जांच में जुट गई। गुरुग्राम की भोंडसी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और अस्पताल में भिजवा दिया।

पुलिस ने परिजनों के बयान लिए तो सामने आया की मृतक राजीव दुकान में काम करने वाले लड़के के साथ फ्लैट पर रहता था। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिला निवासी 22 वर्षीय अर्जुन कुमार के रूप में हुई है। अर्जुन राजीव की हत्या के बाद से ही फरार था।

राजीव की बेटी को राजीव का शव उसकी हत्या के 6 दिन बाद राजीव के ही फ्लैट में पड़ा मिला। शव के ऊपर दर्जनों कपड़े डाले गए थे और शव में से असहनीय दुर्गंध आ रही थी। घटना गुरुग्राम के धुनेला स्थित सेरेनस सोसायटी की है।

मृतक की बेटी को उसके पिता की हत्या होने की सूचना मकान–
मालिक ने दी थी। मकान–मालिक किराए की लिए राजीव को बार–बार फोन कर रहा था। जब फोन नहीं उठाया तो मकान–मालिक उसके कमरे पर जा पहुंचा oe haal dekh kar अचंभित रह गया। जिसके बाद मकान–मालिक ने सूचना राजीव की बेटी को दी।

जिसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। और भोंडसी थाना पुलिस ने आरोपी को आगरा से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। जिसके बाद आरोपी ने पूछताछ में बताया की हत्या करने का कारण पगार न देना और पगार मांगने पर बदसलूकी करना था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 103(1) BNS के तहत मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें