Site icon Dainik Savera Times

हिसार में ट्रेन से टकराया युवक, मौके पर मौत, घर से घूमने निकला था हादसे का शिकार हो गया

हरियाणा के हिसार में एक युवक की ट्रेन के चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। हादसा शुक्रवार सुबह के समय महात्मा गांधी पार्क के सामने  सूर्य नगर में स्थित निजी स्कूल के पास रेलवे लाइन पर हुआ। मृतक की पहचान 22 वर्षीय अमन निवासी महावीर कॉलोनी के रूप में हुई है।

अमन रोज की तरह ही घूमने के लिए निकला था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गया। जीआरपी टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया। जीआरपी पुलिस ने  परिजनों को मामले से अवगत कराया। जिसके बाद परिजन नागरिक अस्पताल पहुंचे।

मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक घर से महात्मा गांधी पार्क के पास ही सूर्य नगर तक घूमने गया था। लेकिन रोज की तरह समय पर वापस नहीं आया। युवक ब्लडबैंक में काम करता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

Exit mobile version