Last Updated: October 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

जमानत पर जेल से बाहर आए कलयुगी बेटे ने अपनी मां के सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

May 6, 2024

जमानत पर जेल से बाहर आए कलयुगी बेटे ने अपनी मां के सिर में मारी गोली, मौके पर मौत

हिसार : हरियाणा में हिसार के आदमपुर स्थित जवाहर नगर में एक कलयुगी बेटे ने अपनी मां के सिर में गोली मार कर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद कलयुगी बेटे ने अपनी पत्नी को बताया कि मां का शव गली में पड़ा है। उसने उसे मार दिया है। पत्नी ने गली में अपनी सास की शव देखा को तुरंत पुलिस को सूचित किया।

मृतक महिला की पहचान 50 वर्षीय रोशनी देवी के रूप में हुई है। रोशनी के 26 वर्षीय बेटे आरोपी कमल को अपनी मां के चाल–चलन पर संदेह था। जिसके चलते आरोपी ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है और जांच में जुट गई है।

कमल का पहले भी रिकार्ड खराब है

पुलिस टीम में मौजूद डीएसपी बरवाला गौरव शर्मा, डीएसपी सतपाल सहित अंडर ट्रेनिंग आईपीएस अधिकारी प्रतीक गहलोत ने बताया कि कमल का पहले भी रिकार्ड खराब है। वह आपराधिक प्रवृति का है। कमल व उसका भाई साल 2020 में हत्या के अपराध में जेल में बंद थे। अभी 4 माह पहले ही कमल की शादी हुई थी। जिसके चलते आरोपी को जमानत मिली थी। युवक ने अपनी मां के सिर में गोली मारी थी। जिससे मृतका ने  मौके पर ही प्राण त्याग दिए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें