Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा गृह मंत्री Anil Vij ने पुलिसकर्मियों को दी बड़ी राहत, कहा- लंबी ड्यूटी के दौरान मिलेगा खाना

चंडीगढ़: हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने पुलिसकर्मियों को बड़ी राहत दी है। विज ने सोमवार को कहा कि किसी आंदोलन या अन्य लंबे कार्यक्रम के दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को मौके पर खाना (भोजन) उपलब्ध कराया जाएगा।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि अनिल विज ने विभाग के मुख्य सचिव को इस पर जल्द से जल्द कार्रवाई करने का निर्देश जारी किया है। अनिल विज ने कहा, अक्सर यह देखा गया है कि किसी भी आंदोलन या अन्य कार्यक्रमों के दौरान लंबे समय तक ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी एवं अधिकारी खाना खाने के लिए ड्यूटी छोड़कर नहीं जा पाते, जिस कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

 

Exit mobile version