Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के गृह मंत्री Anil Vij सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, 3 सप्ताह में ऐसी दूसरी दुर्घटना

January 7, 2023

हरियाणा के गृह मंत्री Anil Vij सड़क हादसे में बाल-बाल बचे, 3 सप्ताह में ऐसी दूसरी दुर्घटना

चंडीगढ़: हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज शनिवार को कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। यह बीते तीन सप्ताह में विज के साथ हुई इस तरह की दूसरी दुर्घटना है। ताजा घटना बहादुरगढ़ शहर के निकट उस स्थान के पास हुई, जहां 19 दिसंबर को पिछली दुर्घटना हुई थी। दोनों मौकों पर वह अपने निर्वाचन क्षेत्र अंबाला कैंट से गुरुग्राम जा रहे थे।

19 दिसंबर को हुई दुर्घटना के बाद उन्हें आधिकारिक वाहन के रूप में वॉल्वो की कार दी गयी थी। विज ने कहा कि शनिवार की घटना उस समय हुई, जब वह कुछ देर के लिए केएमपी एक्सप्रेसवे पर रुके थे। विज ने कहा, आज की घटना उसी जगह के करीब हुई, जहां पिछली घटना हुई थी। वह कुछ देर केएमपी पर रुके थे और अपनी कार में बैठे थे कि अचानक एक ट्रक ने उनके काफिले में शामिल वाहन को टक्कर मार दी, जो उनकी कार से लगभग 10 फुट पीछे था। इसके बाद काफिले में शामिल वाहन उनकी कार से टकरा गया। जिससे विज की कार क्षतिग्रस्त हो गई और सभी बाल-बाल बच गए।

उन्होंने कहा कि घटना के समय वह गुरुग्राम जा रहे थे। गत 19 दिसंबर को केएमपी एक्सप्रेसवे पर विज के सरकारी वाहन का ‘शॉक एब्जॉर्बर’ खराब हो गया था, जिसमें विज बाल-बाल बच गए थे। उस वक्त भी वह अंबाला कैंट से गुरुग्राम जा रहे थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें