Site icon Dainik Savera Times

Haryana गृह मंत्री Anil Vij ने तवांग में चीनी घुसपैठ पर किया ट्वीट, बोले- यह भारत शेरदिल प्रधानमंत्री Narendra Modi का है

हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट करते हुए चीनियों पर तंज कसा और कहां कि चीनियों होश करो यह 1962 के कमजोरदिल प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का भारत नहीं है यह 2022 के शेरदिल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भारत है।

बता दें, 9 दिसंबर 2022 को अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई है। भारतीय सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि 9 दिसंबर को पीएलए के सैनिक अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में घुसे, जिसके बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें दोनों पक्षों के कुछ सैनिकों को चोट आई हैं। भारतीय सेना के अनुसार दोनों देशों के सैनिक तत्काल घटनास्थल से पीछे हट गए हैं। झड़प के बाद शांति स्थापित करने के लिए इलाके के कमांडर ने चीनी समकक्ष के साथ फ्लैग स्तर की वार्ता भी की गई। भारतीय रक्षा अधिकारियों के अनुसार, अरुणाचल के तवांग में हुई झड़प में भारतीय सैनिकों के मुकाबले चीनी सैनिक अधिक संख्या में घायल हुए हैं।

Exit mobile version