Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा: जमीनी विवाद ने ली दो लोगों की जान, पुलिस ने जाँच में किए बड़े खुलासे

हरियाणा डेस्क: झज्जर जिले के गांव कलोई में जमीन को लेकर हुए विवाद बड़ा विवाद हुआ। बता दें कि, करीब तीन महीने पहले हुए पिता-पुत्र की दोहरी हत्या के मामले में पुलिस ने अब मृतक की दो बहुओं को गिरफ्तार किया है। अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। इससे पहले, इस वारदात का मुख्य आरोपी अशोक (मृतक खजान का बेटा) पहले ही पुलिस की गिरफ्त में आ चुका है।

तीन महीने पुरानी वारदात का खुलासा

घटना 6 अगस्त की है, जब आरोपी अशोक ने अपने पिता खजान और भाई संजय की बेरहमी से हत्या कर दी थी। वारदात के बाद उसने शवों को खेत में जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की थी। आश्चर्य की बात यह है कि अशोक ने इस खौफनाक अपराध को करीब ढाई महीने तक राज़ बनाए रखा।

पेंशन कर्मचारी ने खोला राज़

मामला तब उजागर हुआ जब पेंशन विभाग का एक कर्मचारी खजान की पेंशन प्रक्रिया की जांच करने उसके घर पहुंचा। कर्मचारी को पता चला कि खजान दो माह से पेंशन लेने नहीं आया। पूछने पर अशोक ने झूठ बोलते हुए बताया कि उसके पिता की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। यह बात कर्मचारी को संदिग्ध लगी और उसने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

जांच में निकला हत्या का सच

पुलिस ने जांच शुरू की और गांव में गुप्त सूचना तंत्र के जरिए जानकारी जुटाई। इसमें सामने आया कि खजान और उसके बेटे संजय की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस ने आरोपी अशोक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल कर ली।

ये भी पढ़ें: हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: 1 करोड़ रुपए का 380 किलो गांजा बरामद, 6 आरोपी गिरफ्तार

विवाद से शुरू हुआ खूनी खेल

अशोक ने बताया कि 6 अगस्त को उसका अपने भाई संजय से जमीन के बंटवारे को लेकर झगड़ा हुआ था। बात इतनी बढ़ी कि गुस्से में उसने संजय की हत्या कर दी। जब पिता खजान बीच-बचाव करने आए, तो अशोक ने उनकी भी जान ले ली। इसके बाद उसने दोनों के शव खेत में ले जाकर पत्नी मंजू और भाभी पूनम की मदद से जला दिए।

दो महीने बाद पुलिस के हत्थे चढ़ीं बहुएं

हत्या के बाद से दोनों महिलाएं फरार चल रही थीं। अब पुलिस ने दोनों बहुओं मंजू और पूनम को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

Exit mobile version