Site icon Dainik Savera Times

जींद में नाबालिग किशोरी का बलात्कार, जान–पहचान का उठाया फायदा, जांच शुरू

हरियाणा के जींद में नाबालिग के बलात्कार का मामला सामने आया है। जींद शहर की एक कॉलोनी के नाबालिग को घर में अकेले पाकर आरोपी घर में घुस आया और किशोरी का रेप किया। किशोरी के परिजनों ने बताया की युवक जान पहचान का था।

लड़की की मां ने बताया कि इससे पहले भी आरोपी उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ कर चुका था। लेकिन लड़की ने डर के कारण किसी से कुछ नहीं कहा। वारदात वाले दिन लड़की घर में अकेली थी। परिजन किसी काम से घर से बाहर गए हुए थे।

जुलाना निवासी युवक पवन के साथ घरेलू संबंध होने के चलते उसका घर पर आना–जाना था। घर में सभी के साथ उसका उठना–बैठना था। उस दिन भी आरोपी घरवालों से मिलने आया था। लेकिन जैसे ही लड़की को घर पर अकेले देखा तो उसके अंदर का शैतान जाग उठा।

आरोपी पवन ने किशोरी का बलात्कार कर उसे धमकी देते हुए कहा कि “यदि किसी को कुछ बताया तो अंजाम अच्छा नहीं होगा” जिससे लड़की बहुत डर गई थी। लेकिन मां के बार बार पूछने पर उसने अब सच बता दिया। जिसके बाद आरोपी की शिकायत महिला पुलिस थाने में दी गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version