Site icon Dainik Savera Times

सड़क हादसे में युवक की मौत, फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल से टकराने से हुआ हादसा

करनाल में सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा तरावड़ी नेशनल हाइवे पर फ्लाईओवर की रिटेनिंग वॉल से टकराने के कारण हुआ था। इस हादसे में बाइक पर पीछे बैठा युवक भी घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मुहावर निवासी 19 वर्षीय गुलशन के रूप में हुई है। साथ ही मृतक के मामा 25 वर्षीय श्यामवीर निवासी गांव चिरावर जिला मैनपुरी भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुआ है।

जानकारी अनुसार दोनों युवक बाइक पर सवार हो दिल्ली से चंडीगढ़ जा रहे थे। चंडीगढ़ में गुलशन के दूसरे मामा रहते है। जिनसे मिलने दोनों युवक बाइक पर सवार हो जा रहे थे। जैसे ही दोनों तरावाड़ी फ्लाईओवर पर पहुंचे बाइक का संतुलन बिगड़ गया। इसी बीच बाइक रिटेनिंग वॉल से टकरा गई।

दोनों घायल हो सड़क पर गिर गए। जिसके बाद दोनों को इलाज के लिए कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया। जहां चिकित्सकों ने गुलशन को प्राथमिक जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल उपचाराधीन है।

तरावड़ी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि गुलशन दिल्ली में ही रह रहा था और यही सेक्टर 3 में एक निजी कंपनी में कार्यरत था।

Exit mobile version