Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

करनाल में एएसआई पर हुई फायरिंग, टहलते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोलियां, आरोपी फरार

July 3, 2024

करनाल में एएसआई पर हुई फायरिंग, टहलते वक्त बाइक सवार हमलावरों ने मारी गोलियां, आरोपी फरार

हरियाणा के करनाल में हमलावरों ने क्राइम ब्रांच के ASI पर हमला कर दिया। हमले में गोली लगने से ASI संजीव सिंह की मृत्यु हो गई। संजीव सिंह मंगलवार देर रात घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। इसी बीच हमलावरों ने उन पर फायरिंग कर दी, और घटना को अंजाम देकर फरार हो गए।

घटना कुटेल–ऊंचा समाना रोड की है। रात करीब 8 बजे टहलते समय हमलावर पल्सर बाइक पर सवार होकर आए थे। संजीव सिंह को देखते ही हमलावारों ने उसे निशाना बनाया और फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के दौरान एक गोली सिर से आर–पार हो गई। वहीं दूसरी गोली कमर मे लगी है।

परिजनों ने बताया की संजीव की हालत बहुत गंभीर थी। तुरंत ही ASI को करनाल के अमृतधारा अस्पताल में भर्ती करवाया। लेकिन जांच में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने संजीव के शव को करनाल के शवगृह में रखवाया है।

पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। आसपास लगे CCTV आदि भी खंगाले गए। लेकिन फिलहाल पुलिस को हत्या कारण मालूम नही हुआ है। पुलिस हमलावारों की तलाश में जुटी है। देर रात तक पुलिस आरोपियों को तलाशती रही।

इससे पहले भी संजीव के परिवार पर कहर टूट पड़े है। संजीव का छोटा भाई 38 वर्षीय लाभ सिंह सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया था। जिसमे उसकी मौत हो गई थी। लाभ सिंह की मौत का सदमा लगने से लाभ सिंह के पिता की भी मृत्यु हो गई थी।

घटना के बाद से ही पुलिस जांच प्रक्रिया में जुटी है। डीएसपी मनोज कुमार और डीएसपी सोनू नरवाल FSL टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य जुटाए। घटनास्थल से 2 कारतूस और एक खोल बरामद हुए है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें