Site icon Dainik Savera Times

शहीद स्मारक परिसर में पूर्व सैनिक ने परिवार और सैनिक साथियों के साथ मिल किया पौधारोपण

कुरुक्षेत्र में स्थित शहीद स्मारकों में पूर्व सैनिक, उनके परिवार और मित्रों ने मिलकर पौधारोपण किया। जगह–जगह विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया है। इसमें पूर्व सैनिकों के मित्रों ने भी सहयोग किया है।

डीडी कॉलोनी निवासी सूबेदार मेजर रविन्द्र कौशिक ने बताया कि बरसात का मौसम शुरू होते ही वह अपनी परिजनों और सैनिक साथियों के साथ पौधे लेकर निकल जाते है। फिर जहां भी खाली जगह मिलती है। वहा पौधे रोप दिए जाते है।

वह ऐसा हर वर्ष करते आ रहे है। इस बार उन्होंने पौधारोपण की शुरुआत शाहिद स्मारकों से की है। दुख जताते हुए उन्हेंने यह भी कहा कि शहर की बहुत सी संस्थान और राजनैतिक दल केवल स्वतंत्र दिवस और गणतंत्र दिवस पर ही यहां आकर नमन करते है।

अतिरिक्त दिनों में इन स्मारकों की देखभाल के लिए कोई भी आता। ऐसे में यहां शरारती और असामाजिक तत्व बैठ कर शराब आदि पीते है। जोकि बहुत ही निंदनीय है। हालांकि सूबेदार मेजर रविन्द्र कौशिक, मित्र सूबेदार आर आर शर्मा बेटे नागेंद्र कौशिक इस स्थान की सफाई करते है।

साथ ही सूबेदार मेजर रविन्द्र कौशिक ने यह भी कहा कि जिन्होंने जिन्होंने अपनी मातृभूमि के लिए बलिदान दिया है उनके नाम यदि कही लिखे हों तो वो हमारे लिए सबसे पवित्र और धर्मिक स्थल हैं।शहीद स्मारकों की सफाई के लिए अभियान चला रही एक संस्थान की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा कि अब एक संस्था ने शहीद स्मारक पर सफाई का अभियान शुरू किया है जो एक सराहनीय कदम है।

Exit mobile version