Site icon Dainik Savera Times

कुरुक्षेत्र के शाहाबाद स्थित सैनी टायर हाउस में भड़की आग, लाखों का नुकसान, आग का कारण स्पष्ट नहीं

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में स्थित शाहाबाद में बने सैनी टायर हाउस में आग लगने से लोगों के बीच हड़कंप मच गया। आधी रात के समय दुकान में आग को भड़कता देख लोग जुट गए, और आग बुझाने का प्रयास करने लगे। जिसके बाद किसी ने मालिक को फोन मिलाया तो किसी ने फायरब्रिगेड को काल किया।

टायर हाउस में लगी आग इतनी तीव्रता के साथ बढ़ रही थी, कि कुछ ही समय में बगल से बने मकान को भी अपनी चपेट में ले लिया। पड़ोस के मकान में आग लगते देख आसपास के दुकानदारों के बीच भी अफरा तफरी मच गई।

जब तक फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची तब तक आग काफी हद तक बढ़ चुकी थी। आग पर काबू पाने में फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को करीब आधे घंटे का समय लगा। पहले मौके पर एक गाड़ी पहुंची फिर दूसरी आग इतनी ज्यादा भीषण थी की बाद में कुरुक्षेत्र–अंबाला से दमकल की गाड़ियां बुलानी पड़ी।

आग पर काबू पाने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। दुकान में आग लगने का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है। दुकान में रखा लाखों का सामान जल कर राख हो गया।

Exit mobile version