Last Updated: October 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा पुरुष हॉकी टीम ने कर्नाटक को हराकर जीता गोल्ड मेडल

November 9, 2023

हरियाणा पुरुष हॉकी टीम ने कर्नाटक को हराकर जीता गोल्ड मेडल

गोवा में चल रहे 37 वे राष्ट्रीय खेलों में हरियाणा 53 गोल्ड, 48 सिल्वर और 60 ब्रॉन्ज मेडल के साथ इतिहास रचने की ओर है। बुधवार को पुरुष हॉकी फाइनल में हरियाणा का मुक़ाबला कर्नाटक से हुआ और हरियाणा के खिलाड़ियों ने यह मुक़ाबला 5-3 से जीत कर स्वर्ण पदक प्रदेश के नाम किया। जबकि महिला टीम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। पुरुष टीम के कोच ने बताया कि इस कड़े मुकाबले में खिलाडियों का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। उन्होंने हरियाणा ओलम्पिक एसोसिएशन और हरियाणा सरकार का आभार भी प्रकट किया। वही, हरियाणा कबड्डी महिला व पुरुष टीम ने रजत पदक जीता।

कलारीपयट्टू के मुकाबले में हरियाणा ने एक सिल्वर और तीन ब्रॉन्ज मेडल जीते। जिनमें आशीष ने सिल्वर मेडल और हर्षिता यादव व सानिका की टीम ने ब्रॉन्ज, प्रदीप ने सिंगल इवेंट व हर्षिता यादव ने प्रदेश को ब्रॉन्ज मेडल दिलाया। हरियाणा दल के इंचार्ज और हरियाणा ओलंपिक संघ के कोषाध्यक्ष, पूर्व मंत्री मनीष कुमार ग्रोवर ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। उन्होंने हॉकी के पुरुष व महिला टीमों को जीत पर शुभकामनाएं दी। साथ ही अन्य मैचों में विजेता रहे खिलाड़ियों से भी फोन पर बातचीत करके उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। बॉक्सिंग के मुकाबले में हरियाणा की लड़कियों ने अपना दमखम दिखाते हुए तीन स्वर्ण पदक अपने नाम किये। प्रदेश के लिए रिंकू, स्वीटी बूरा और मनीषा ने गोल्ड मेडल जीते। इनके अलावा बॉक्सिंग में हुए मुकाबले में प्रदेश को नवीन कुमार ने सिल्वर व अभिमन्यु व शिवन ने ब्रॉन्ज मेडल दिलाए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें