Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा : मां पर नौ माह की जुड़वां बेटियों की मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप

July 25, 2023

हरियाणा : मां पर नौ माह की जुड़वां बेटियों की मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप

जींद: जींद जिले के दनोदा गांव में एक महिला पर अपनी नौ माह की जुड़वां बेटियों की तकिये से मुंह दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। सदर थाना नरवाना के जांच अधिकारी आत्मा ने बताया कि आरोपी महिला शीतल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है और उसे हिरासत में ले लिया गया है।आरोपी मां ने घटना के 13 दिन बाद अब अपना जुर्म कबूल किया है जिसके बाद उसके पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है।

जींद जिले के गांव दनौदा खुर्द निवासी जगदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी सोनीपत जिले की निवासी शीतल के साथ हुई थी। शीतल ने दो जुड़वां बच्ची जानकी और जानवी को जन्म दिया था। उसने शिकायत में कहा कि वह 12 जुलाई को खेतों में मजदूरी करने के लिए चला गया था और जब दोपहर को घर पर आया तो उसके घर के बाहर भीड़ लगी हुई थी। जब अंदर जाकर देखा तो शीतल ने बताया कि जानकी और जानवी की अचानक मौत हो गई है। परिवार ने शीतल की बातों पर विश्वास करके बिना पोस्टमार्टम करवाए ही दोनों बच्चियों को दफना दिया था।पुलिस अधिकारी ने बताया कि अब पुलिस दफनाए गए शवों को बाहर निकालकर उनका पोस्टमार्टम करवाएगी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें