Haryana New Health Scheme: हरियाणा डेस्क: सरकार ने स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब हिसार, सोनीपत, जींद, मेवात और कैथल जिलों के सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टर ऑन-कॉल उपलब्ध होंगे। यह सुविधा विशेष रूप से आपातकालीन और गंभीर मामलों में मरीजों को त्वरित विशेषज्ञ उपचार प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
इस नई योजना के तहत Anesthesia, Surgery, Radiology, Gynaecology और Paediatrics जैसी प्रमुख चिकित्सा सेवाएं ऑन-कॉल डॉक्टरों के ज़रिए उपलब्ध कराई जाएंगी। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने बताया कि यह पहल एक पायलट प्रोजेक्ट के रूप में पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) मॉडल पर आधारित है।
क्या है ‘नो-नोड फॉर्मूला’?
इस योजना में एक नई रणनीति ‘नो-नोड फॉर्मूला’ भी अपनाई गई है, जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि विशेषज्ञ सेवाएं बाधा रहित ढंग से सबसे दूरस्थ क्षेत्रों तक भी पहुंच सकें। इसका फायदा यह होगा कि मरीजों को इलाज के लिए बार-बार रेफर नहीं किया जाएगा और समय रहते उन्हें सही उपचार मिल सकेगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...