फरीदाबाद पुलिस ने बुधवार तड़के एनकाउंटर के बाद 5,000 रुपये के इनामी बदमाश नितिन रोहतकिया को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी जिले के पल्ला थाना क्षेत्र से पकड़ा गया।
मुठभेड़ में चला गोलीबारी का दौर
जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब 3 बजे डीएलएफ क्राइम ब्रांच की टीम और आरोपी नितिन रोहतकिया के बीच दुर्गा बिल्डर इलाके में आमना–सामना हुआ। खुद को घिरा देख बदमाश ने पुलिस पर 2 राउंड फायर कर दिए। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नितिन के पैर में लगी, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया।
तिलपत फायरिंग केस का आरोपी
पुलिस के मुताबिक, नितिन रोहतकिया तिलपत क्षेत्र में हुए फायरिंग मामले में फरार चल रहा था। ओमप्रकाश व्यक्ति के घर के बाहर हुई इस गोलीबारी में उसकी संलिप्तता सामने आई थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई थी।
अपराधों का लंबा इतिहास
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ लूट, मारपीट और गोलीबारी जैसे कुल 17 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके एक साथी प्रिंस को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश अभी जारी है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...