सोनीपत: खबर हरियाणा से है जहां हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है ताजी वारदात सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव आहुलाना में एक 35 वर्षीय व्यक्ति की पीट-पीट के हत्या कर दी गई है। आपको बता दे कि आहुलाना गांव में संदीप के साथ बेरहमी से पिटाई की गई और अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।
वहीं परिजनों का कहना है कि गांव के ही रहने वाले दो युवक मृतक संदीप के दोस्त थे और संदीप को घर से बुलाकर लेकर गए थे। बता दे कि सुबह गांव की रविदास चौपाल के सामने बेंच पर संदीप का शव पड़ा मिला। जिसके शरीर पर लाठी डंडों के पीटने के निशान मिले। परिजन घायल संदीप को घर पर लेकर गए उसके बाद गोहाना के सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे तो डॉक्टर ने उसको मृतक घोषित कर दिया। वही बरोदा थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
