Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: फर्जी एफडीआर तैयार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

October 25, 2023

हरियाणा: फर्जी एफडीआर तैयार करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

जींद : हरियाणा के जींद जिले में पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) की फर्जी सावधि जमा रसीद (एफडीआर) तैयार करने के मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि पीएनबी के प्रबंधक की शिकायत के बाद यह कार्रवाई की गई है।पुलिस के अनुसार, पीएनबी बैंक की प्रबंधक संगीता ने नौ सितंबर को दर्ज कराई शिकायत में बताया था कि उन्हें ऑस्ट्रेलिया दूतावास की तरफ से सत्यापन पत्र मिला था, जिसमें गांव दालमवाला निवासी राजेश तथा उसकी पत्नी सविता के खाते उनके बैंक में दिखाए गये थे।

उन्होंने बताया कि खातों में लाखों रुपये जमा भी दिखाये गये और जब जांच की तो एफडीआर फर्जी पायी गई। उन्होंने बताया कि एफडीआर पर अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर थे, जबकि दोनों का बैंक में कोई खाता ही नहीं है।सिविल लाइन थाना पुलिस ने राजेश तथा उसकी पत्नी सविता के खिलाफ धोखाधड़ी, फर्जीवाड़े का सहारा लेने समेत भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज किया था। पुलिस ने बताया कि आरोपी राजेश को गिरफ्तार कर लिया, जबकि पत्नी फरार है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें