Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा के पानीपत में बिजली डिवीजन बोर्ड में लगी आग, 2 घंटे के पाया काबू,

पानीपत (हरियाणा)ः हरियाणा के पानीपत में गुरुवार की सुबह एक ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग हुई। स्पार्किंग ने कुछ देर में आग का रूप ले लिया। फिर आग इतनी भड़क गई की एक के बाद एक–एक करते हुए कई ट्रांसफॉर्मर्स को चपेट में ले लिया। यह आग (BBMB) भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड के स्विचयार्च में लगी थी। जिससे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

आग लगने का कोई कारण अभी तक सामने नहीं आया है।आग इतनी भयानक थी, की ट्रांसफार्मर से तेल के छींटे भी निकल रहे थे। जिस वजह से दमकल को आग पर काबू पाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ा। करीबन 8 फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से 2 घंटे में आग पर काबू पाया जा सका।

BBMB बिजली डिवीजन बोर्ड ने आग लगने से काफी दिक्कतें आई। कई जगहों की बिजली को बाधित करना पड़ा। नजदीक की NFL की बिजली भी कुछ समय के लिए बंद रही। BBMB से चलने वाली 11केवीए कृष्णा इंडस्ट्री, 11केवीए नंबरी, 11 केवीए सेक्टर 29 इंडस्ट्री फीडर अन्य जगहों की बिजली को भी बंद पड़ा।आग पूरी तरह से ठंडी पड़ने पर बिजली को सुचारू किया गया।

Exit mobile version