Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Burning Car: पानीपत में युवक कार में जिंदा जला, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया आग पर काबू

May 3, 2024

Burning Car: पानीपत में  युवक कार में जिंदा जला, फायर ब्रिगेड ने आधे घंटे में पाया आग पर काबू

हरियाणा के पानीपत स्थिति एलिवेटेड फ्लाईओवर पर चलती हुई मारुति सेलेरियो कार नंबर HR60J–1040 में अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी की दुर्घटना में कार चालक युवक जिंदा जल गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाने के बाद युवक का शव कार से बाहर निकाल कर सिविल अस्पताल भिजवाया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जैसे ही आग की लपटें कार चला रहे युवक को दिखाई दीं तो वह घबरा गया। हड़बड़ाहट में वह कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार डिवाइ़डर से टकराने के बाद पलट गई। घटनास्थल पर मौजूद लोगों के अनुसार कार चालक युवक कार में फंस गया। उसने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन वह बाहर बाहर नहीं निकल पाया।

लोगों ने मौके पर फायर ब्रिगेड को बुलाया

घटनास्थल के आस पास मौजूद लोगों ने ही आग लगते देख फायर ब्रिगेड कंट्रोल रूम नंबर पर फोन करके सूचना दी। जिसके कुछ समय बात मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां पहुंची। साथ ही पुलिस टीम एंबुलेंस के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में करीब 40 मिनट लग गए।

आग शांत होने के बाद पुलिस ने कार का जायजा लिया। कार में ड्राइवर सीट पर ही युवक बैठा था। युवक के अलावा कार में कोई नहीं था। आग में युवक पूरी तरह जल चुका था। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल में शिनाख्त के लिए रखवा दिया है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।

कार नंबर HR60J–1040 समालखा की बताई जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार अनिल कुमार निवासी गांव डाडोला के नाम पर रजिस्टर्ड है। पुलिस कार के मालिक से संपर्क करने की कोशिश कर रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें