Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के फरीदाबाद में विदेशियों ने खोला नशीले पदार्थ का धंधा,किराए के मकान में बनाते थे ड्रग्स,आरोपी फरार

March 29, 2024

हरियाणा के फरीदाबाद में विदेशियों ने खोला नशीले पदार्थ का धंधा,किराए के मकान में बनाते थे ड्रग्स,आरोपी फरार

फरीदाबाद (हरियाणा): फरीदाबाद के सेक्टर 46 में पुलिस ने ड्रग्य बनाने के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। यहां किराए के मकान में रहने वाले 2 नाइजीरियन युवक ड्रग्स बना कर बेचते और स्वयं सेवन भी करते थे। इस बात की जानकारी न ही पड़ोसियों को थी, और न ही मकान मालिक को।

सूत्रों से पता चला है कि किराए के मकान में विदेशी युवक किसी प्रकार के केमिकल्स के मिश्रण से नशीले पदार्थ का निर्माण करते थे।पड़ोसियों के संदेह जताने पर जब पुलिस रेड करने पहुंची तो भनक लगते ही विदेशी युवक मौके से फरार हो गए। लेकिन पुलिस ने मौके से विभिन्न प्रकार के केमिकल्स और नशीले पदार्थ जब्त किए हैं।

आरोपियों पहले ही रेड का पता चल गया था

थाना सूरजकुंड के एसएचओ शमशेर सिंह ने बताया कि आरोपियों को पहले से ही पुलिस रेड की जानकारी थी। पुलिस जब तक मौके पर पहुंची को आरोपी वहां से फरार हो चुके थे। लेकिन पुलिस ने बारीकी से मकान की जांच की है। जांच के बाद पुलिस ने मकान मालिक से संपर्क किया है। आरोपियों के पहचान से जुड़े दस्तावेज व अन्य जानकारी प्राप्त किए जा रही है।

SHO शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई हैं और उन्हें जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि पुलिस आरोपियों के बारे में आस पास के लोगों से भी पूछताछ करके जानकारी जुटा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें