Site icon Dainik Savera Times

नशे के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाणा पुलिस ने किया साइकिल रैली का आयोजन

 

अंबाला: लोगों काे नशे के प्रति जागरूक करने के लिए हरियाणा पुलिस द्वारा साइकिल रैली का आयोजन किया जा रहा है। यह रैली हरियाणा के सभी जिलों में जाकर लोगों को नशा से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करेगी। डीएसपी जोगिंद्र शर्मा ने बताया कि हरियाणा को ड्रग फ्री करने के लिए साइकिल यात्रा को 1 सितंबर को करनाल से शुरू किया गया था।

यह रैली 22 सितंबर को अंबाला आएगी और अंबाला शहर के ग्रामीण व अर्बन एरिया को कवर करते हुए पंचकूला जाएगी। इस दौरान एक कलचर प्रोग्राम भी रखा गया है, जिसमें युवाओं को नशे के होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करेंगे।

 

Exit mobile version