Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दिग्विजय चौटाला समेत इन जजपा नेताओं से वापस ली सिक्योरिटी

दिग्विजय चौटाला समेत इन जजपा नेताओं से वापस ली सिक्योरिटी

Haryana Police withdrawn Digvijay Chautala security

हरियाणा डेस्कः बुधवार को हरियाणा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई की है। जननायक जनता पार्टी यूथ विंग के अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की सिक्योरिटी वापस ले ली गई है। बता दें दुष्यंत चौटाला के भाई दिग्विजय चौटाला को जान से मारने की धमकियां मिली थी, जिसके बाद उन्हें सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई थी।

पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि एक सामान्य प्रक्रिया और जांच परख के बाद इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है। हालांकि जजपा नेताओं ने अभी इस पर किसी तरह की टिप्पणी नहीं की है।

जेजेपी रैली के बाद वापस ली नेताओं की सिक्योरिटी

जानकारी के अनुसार जननायक जनता पार्टी के 8वें स्थापना दिवस पर जींद के जुलाना में हुई दमदार रैली की। इसके बाद जजपा नेताओं की सिक्योरिटी वापस लेनी शुरू कर दी गई है। बुधवार को करीब आधा दर्जन जजपा नेताओं की सिक्योरिटी वापस ली गई है। इनमें कुछ नेता ऐसे हैं, जिन्हें जान से मारने की धमकियां मिलने और उन पर हमले होने के बाद सिक्योरिटी उपलब्ध कराई गई थी।

इन नेताओं की सिक्योरिटी हुई वापस

दुष्यंत चौटाला के ससुर पूर्व एडीजीपी परमजीत सिंह अहलावत, गुरुग्राम से लोकसभा का चुनाव लड़ चुके प्रसिद्ध गायक राहुल फाजिलपुरिया और सोहना विधानसभा से चुनाव लड़ चुके विनेश गुर्जर की भी पुलिस सुरक्षा वापस ली गई है। बता दें राहुल फाजिलपुरिया पर पिछले दिनों फायरिंग हुई थी।

बताया जा रहा है कि इसके पीछे का कारण हरियाणा के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला का वह बयान है, जिसमें उन्होंने कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के उस बयान पर सवाल खड़े किए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि थार और बुलेट पर चलने वालों का दिमाक सटका हुआ होता है।

Exit mobile version