Last Updated: October 17, 2026

Dainik Savera Times Logo

अगले महीने से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी 

October 9, 2023

अगले महीने से हरियाणा प्रदेश कांग्रेस सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी 
चंडीगढ़:  कांग्रेस की हरियाणा इकाई अगले महीने से राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां करेगी।रैलियों को लेकर सोमवार को यहां पार्टी की प्रदेश इकाई की 11 सदस्यीय कार्यक्रम निर्धारण समिति की बैठक हुई। ये रैलियां पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष उदय भान के नेतृत्व में आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश कांग्रेस के बयान के अनुसार, यहां पार्टी कार्यालय में हुई बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य के सभी 90 विधानसभा क्षेत्रों में रैलियां आयोजित की जाएंगी, जिसकी शुरुआत एक नवंबर को हरियाणा दिवस (हरियाणा का स्थापना दिवस) से होगी ।बयान के मुताबिक, एक नवंबर को रादौर में रैली होगी और पांच नवंबर को इसराना में रैली होगी। विधानसभा क्षेत्र स्तर पर होने वाले कार्यक्रम को जन आक्रोश रैली नाम दिया गया है और पूरे प्रदेश में शुरू होने वाले अभियान को कांग्रेस लाओ, देश बचाओ नाम दिया गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें