Site icon Dainik Savera Times

Haryana: राजीव जेटली को बनाया गया सीएम सैनी का मीडिया सलाहकार

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने राजीव जेटली को मुख्यमंत्री नायब सैनी का मीडिया सलाहकार नियुक्त किया है।

इस संबंध में सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग के आयुक्त एवं सचिव डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने आदेश जारी किए हैं। राजीव जेटली दिल्ली स्थित हरियाणा भवन में मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार का कार्यभार संभालेंगे और मीडिया से जुड़े मामलों की देखरेख करेंगे।

उनकी नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी, जबकि उनके कार्यकाल और अन्य शर्तों के बारे में बाद में जानकारी जारी की जाएगी।

ये भी पढ़ें- ऊर्जा आत्मनिर्भरता की ओर भारत का बड़ा कदम, 2047 तक 100 गीगावाट परमाणु क्षमता का लक्ष्य: रिपोर्ट

Exit mobile version