Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में पकड़ा गया पश्चिमी बंगाल का नशा तस्कर, 1 किलो गांजा बरामद, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

रेवाड़ी(हरियाणा) : हरियाणा के रेवाड़ी में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने एक नशा तस्कर को धर दबोचा। स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो रेवाड़ी यूनिट के ASI बिजेंद्र कुमार ने बताया की उन्हें नशा तस्करी की सूचना मिली थी। जिसके बाद टीम हरकत में आई और बताई गई जगह पर रेड कर आरोपी को गिरफ्त में ले लिया है।

पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि वेस्ट बंगाल का एक नशा तस्कर यहां पर छुपा हुआ है। तस्कर बीते समय से रेवाड़ी में पहचान बदल कर रह रहा था। नशा तस्कर की पहचान वेस्ट बंगाल पुरवा मदनीपुर के दौदपुर गांव निवासी सेख रोफिक के रूप में हुई है। जो गंजा बेचने के साथ साथ गांजे की सप्लाई भी करता था।

पुलिस ने जांच पड़ताल में नशा तस्कर के ऊपर नजर रखी। पुलिस ने परशुराम कॉलोनी में रेलवे लाइन के पास रेड की। और आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने रेड के 1किलो 117 ग्राम गांजा बरामद किया। HSNCB की टीम ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

Exit mobile version