Haryana Rice Millers : उत्तरी हरियाणा राइस मिलर्स एसोसिएशन की तरफ से शुक्रवार को विशाल अरोड़ा राहुल अग्रवाल द्वारा मुख्यंत्री नायब सिंह सैनी को सीएम निवास संत कबीर कुटीर पर मिल कर सीएमआर चावल कि डिलीवरी शीघ्र शुरू करने बारे ज्ञापन सौंपा गया।
एसोसिएशन ने एफसीआई गोदामों में चावल लगाने कि जगह उपलब्धता सुनिश्चित करने बारे भी निवेदन किया। विशाल अरोड़ा ने बताया कि गत वर्ष (केएमएस 2023-24) एफसीआई गोदामों में चावल लगाने कि जगह न होने के कारण चावल कि डिलीवरी काफी देरी से हुई जिसके कारण राइस मिलर्स को भारी नुकसान उठाना पड़ा।
इस सीजन में कोई दिक्कत न आए इसलिए राइस मिलर्स पहले से ही संबंधित विभागों से निवेदन कर रहे हैं इसी सिलसिले में माननीय मुख्यमंत्री जी से भी गुहार लगायीक अरोड़ा जी ने बताया कि उत्तरी हरियाणा के राइस मिलर्स 31 मार्च 2025 से पहले सीएमआर डिलीवरी पूरा करने के इच्छुक हैं एवं संबंधित विभागों एवं खरीद एजेंसियों से सहयोग कि अपेक्षा करते हैं।

