चरखी दादरी में हरियाणा रोडवेज बस दुर्घटना का शिकार हो गई। बस सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। स्पीड कम होने के कारण यात्री और बस चालक इस हादसे में बोल–बाल सुरक्षित बच गए है। प्रत्यक्षदर्शियों ओर बस चालक का कहना है कि हादसा एक स्कूटी महिला चालक को बचाने के चलते हुआ।
स्कूटी सवार महिला अचानक से एक कार को ओवरटेक करते हुए बस के सामने आ गई। बस चालक महिला को बचाने की कोशिश करते हुए बस का ब्रेक लगाने का प्रयास किया। ब्रेक लगाने और स्टीयरिंग घूमने के कारण बस पेड़ से टकरा गई।
हादसे के समय बस में कुल 50 से 55 यात्री सवार थे। हरियाणा रोडवेज की यह बस सुबह झज्जर के बहु से चली थी और चरखी दादरी के बाढ़डा गांव जा रही थी। लेकिन बीच में ही बस दुर्घटना की शिकार हो गई। हादसे में आगे बैठी हुई सवारियों को हल्की चोटें आई है।
बस चालक और बाकी यात्री सुरक्षित बस से बाहर आ गए। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके बाद बस चालक ने हादसे की सूचना परिवहन निगम के अधिकारियों को दी। अधिकारियों ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि हादसे की जांच की जाएगी। बस क्षतिग्रस्त हुए है जिसके लिए मैकेनिक को घटनास्थल पर भेजा गया है।
मामला बाढ़डा बस स्टैंड से 1 या डेढ़ किलोमीटर पीछा का ही है। जहां CSD कैंटीन के पास एक महिला को बचाने के चलते ये घटना घटित हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस ने भी मौके कर पहुंच कर जांच पड़ताल की।

