Site icon Dainik Savera Times

आग में सोते समय झुलसा पूरा परिवार,अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चों ने तोड़ा दम, मां–बाप उपचाराधीन, अगरबत्ती से लगी थी आग

रोहतक : हरियाणा में रोहतक के सांपला में वार्ड नंबर 5 में स्थित मकान में आग लगने से पूरा परिवार झुलस गया। जिसके बाद सभी को पीजीआई में भर्ती कराया। उपचार के दौरान बच्चों ने दम तोड़ दिया। वहीं दंपत्ति का इलाज चल रहा है।

पुलिस सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। घर के बुजुर्ग उमेद सिंह ने बताया की मकान की ऊपरी मंजिल में बने कमरे में उनका बेटा अपनी पत्नी और बच्चों समेत सोया हुआ था।

आधी रात के समय कमरे से धुआं निकलने लगा। जिसके बाद परिवार के कुछ लोगों की नीद टूट गई। जांच करने पर पता चला कि कमरे में आग लग गई। जिसके बाद कमरे में से सभी को बाहर निकाला गया, और पीजीआई में भर्ती कराया गया।

पीड़ितों की हालत काफी गंभीर बनी हुई थी। उपचार के दौरान दोनो भाई–बहन की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय प्रवीण और 16 वर्षीय प्रतिभा के रूप में हुई है। पिता सत्यवान और माता सुमन की हालत गंभीर बताई जा रही है।

सांपला थाना पुलिस अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर छानबीन की और परिजनों के बयान दर्ज किया है। प्रभारी सुलेन्द्र सिंह के अनुसार आग लगने का मुख्य कारण मच्छरों से बचने के लिए जलाई गई अगरबत्ती है। अगरबत्ती जलने से आग पहले तो कपड़ों में लगी फिर धीरे–धीरे कपड़ों से पूरे कमरे में फैल गई। आग में झुलसे बच्चों की मौत हो गई है। वहीं दंपत्ति का इलाज चल रहा है।

Exit mobile version