Site icon Dainik Savera Times

रिटायर्ड फौजी ने सहकर्मी महिला की गोली मारकर की हत्या, 12 लाख लेकर बेटे की नौकरी का किया वादा, रेलवे पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

रोहतक में रिटायर्ड फौजी ने सहकर्मी महिला के गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या में बाद आरोपी कुछ देर तक महिला के शव के पास ही खड़ा रहा। जिसके बाद वह ट्रेन में सवार हो गया। मामला पैसों के लेन–देन से जुड़ा है। घटना को शाम 7:50 पर शुक्रवार के दिन अंजाम दिया गया।

मृतका की पहचान जिंद निवासी पिंकी के रूप में हुई है। जोकि हिसार बायपास स्थित एक कंपनी में काम करती थी। आरोपी बजीर सिंह भी इसी कंपनी में महिला का सहकर्मी था। घटना के दिन दोनों घर जाने के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।

इस दौरान आरोपी नशे में धुत्त था। और मौका देख कर आरोपी ने अपनी बंदूक निकाली और लोगों को एक तरफ होने के लिए बोल कर उसने गोली चला दी। गोली महिला के आरपार हो गई। घायल महिला वहीं गिर पड़ी।

इस दौरान घटनास्थल पर पिंकी का बेटा लक्ष्य भी पहुंच गया। जिसने लोगों की मदद से मां को एम्बुलेंस में पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंच कर उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

पिंकी के पति राममेहर ने बताया कि आरोपी उसकी पत्नी को परेशान करता रहता था। जिसके चलते पंचायत में फैसला भी हुआ था। आरोपी बजीर सिंह ने राम मेहर के बेटे लक्ष्य की नौकरी लगवाने के लिए उससे 12 लाख रुपए लिए थे।

रकम लेने के बाद भी न तो आरोपी ने नौकरी लगवाई और नाही रुपए वापस किए। आरोपी ने गोली मारने से पहले यात्रियों को एक तरफ हटने के लिए भी कहा था। फिर हत्या के बाद वह कुछ देर वही खड़ा रहा। इसके बाद प्लेटफॉर्म पर एक ट्रेन आई, जिसमें वह चढ़ गया।

जिसके बाद यात्रियों ने स्टेशन पर मौजूद रेलवे पुलिस को शिकायत की। शिकायत मिलते ही GRP और RPF टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही आरोपी के पास मौजूद बंदूक को भी कब्जे में ले लिया। परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Exit mobile version