Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा ने तेजी से पांच एनएसएस बन शिविर लगाकर कायम की मिसाल

July 29, 2023

हरियाणा ने तेजी से पांच एनएसएस बन शिविर लगाकर कायम की मिसाल

चंडीगढ़ : पूरे भारत में हरियाणा एकमात्र ऐसा राज्य है, जिसने तेजी से पांच एनएसएस (राष्ट्रीय एकता शिविर) आयोजित करके मिसाल कायम की है। उच्चतर शिक्षा विभाग के सौजन्य से आयोजिन एनएसएस शिविरों में करीब 1000 स्वयं सेवकों ने भाग लिया। जिसमें 500 स्वयं सेवक बाहरी राज्यों से शामिल हुए। खास बात यह है कि इस बार स्कूल कैडर के बच्चों के लिए भी शिविर आयोजित किए गए। साथ ही देश में पहली बार हरियाणा ने स्कूल स्तर पर एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर आयोजित किए हैं।

पहले एनएसएस शिविर की शुरुआत कैथल में 14 से 20 जून, दूसरा कुरुक्षेत्र में 14 से 20 जून, तीसरा आईजीयू मीरपुर में 18 से 24 जुलाई, चौथा एचएयू हिसार में 19 से 25 जुलाई और अब पांचवां कुरुक्षेत्र विवि में 25 से 31 जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है। बता दें कि इस समय देशभर में कहीं भी एनएसएस राष्ट्रीय एकता शिविर नहीं लग रहे हैं। केवल हरियाणा ने तेजी से पांच एनआईसी लगाकर मिसाल कायम करने का काम किया है। 45 दिन के इस कार्यक्रम में करीब 75 कार्यक्रम अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक शिविर के लिए 8.80 लाख का बजट जारी किया गया था। कुल मिलाकर 44 लाख के बजट से पांच एनआईसी शिविर आयोजित किए गए

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें