Last Updated: October 13, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के जवान की मौत, जम्मू कश्मीर में थी तैनाती, सर्विस राइफल से चली गोली से हुई मौत

December 4, 2024

हरियाणा के जवान की मौत, जम्मू कश्मीर में थी तैनाती, सर्विस राइफल से चली गोली से हुई मौत

हरियाणा के महेंद्रगढ़ स्थित नारनौल के गांव सीहमा निवासी सीआरपीएफ जवान की अपनी सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई। जवान की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पैतृक गांव में जवान का पूरे सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

 

जवान की तैनाती जम्मू कश्मीर के शोपियां में तैनात 38 वर्षीय जवान परमवीर सिंह का उसके पैतृक गांव में अंतिम संस्कार किया गया। साथ आई सेना की टुकड़ी ने मातमी धुन के साथ जवान को विदा किया। जवान के बेटे ने मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।

 

परमवीर सिंह सीआरपीएफ की 178 बटालियन में लगा था। 3 दिसंबर को उसकी सर्विस राइफल से गोली लगने से मौत हो गई थी। जवान को अंतिम विदाई देने के लिए लोगों भारी संख्या में शामिल हुए थे। साथ ही फैजाबाद पुलिस चौकी स्टाफ भी अंतिम संस्कार में शामिल हुआ था।

 

जवान का की वर्षीय इकलौता बेटा है। परिवार फिलहाल शोक में है। जवान के पिता भी सीआरपीएफ से इंस्पेक्टर के पद से रिटायर्ड है। लोगों ने बड़े ही आदर और सम्मान के साथ जवान को अंतिम विदाई दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें