Site icon Dainik Savera Times

सुबह सैर पर गए बुजुर्ग को लापरवाह बाइक सवारों ने मारी टक्कर, घायल हो सड़क पर गिर बुजुर्ग

सोनीपत जिले में शुक्रवार की सुबह सैर पर गए बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार युवकों ने टक्कर मार दी। जोरदार टक्कर लगते ही बुजुर्ग सड़क पर गिर कर घायल हो गए। बाइक सवार युवक हादसे के बाद मौके से भाग खड़े हुए। स्थानीय लोगों बुजुर्ग की मदद के लिए पहुंचे।

घायल बुजुर्ग की पहचान गांव टिकोला निवासी सज्जन के रूप में हुई है। सज्जन ने बताया कि वह सड़क किनारे चल रहे थे। रोज की तरह आज भी वह सैर पर निकले थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी।

घटनास्थल पर ही पास में एक सीसीटीवी इंस्टॉल था।जिसमें पूरी घटना कैद हो गई। फोटोज में देखा जा सकता है कि युवक बाइक को लापरवाही से चला रहे है। जैसे ही बाइक बुजुर्ग के समीप आती है। बाइक सवार उन्हें टक्कर मार कर निकल जाते है।

मौके।पर सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस टीम ने पहुंच कर घटना का जायजा लिया। पुलिस ने सीसीटीवी को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान की जा रही है। बुजुर्ग को अस्पताल में।उपचार हेतु भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Exit mobile version