Site icon Dainik Savera Times

Haryana: खेल मंत्री गौरव गौतम पर टूटा दुखों का पहाड़, भाई की स्विमिंग पूल में डूबने से हुई मौत

Gaurav Gautam brother dies

Gaurav Gautam brother dies

हरियाणा डेस्क: हरियाणा के सोनीपत जिले के राई स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में गुरुवार रात एक दुखद हादसा हो गया। हरियाणा के खेल मंत्री गौरव गौतम के ममेरे भाई निशांत गौतम की स्विमिंग पूल में डूबने से मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, निशांत गौतम गुरुवार रात करीब 8:30 बजे विश्वविद्यालय के स्विमिंग पूल में नहाने के लिए उतरे थे। इसी दौरान वह पानी में डूब गए। काफी देर बाद घटना की जानकारी विश्वविद्यालय प्रबंधन तक पहुंची, जिसके बाद वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये भी पढ़ें: लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कंटेनर से टकराने से बस में लगी आग, जिंदा जला ड्राइवर, दो दर्जन यात्री झुलसे

बताया जा रहा है कि स्विमिंग पूल को केवल दो दिन पहले मंगलवार को ही शुरू किया गया था। निशांत गौतम विश्वविद्यालय में क्रिकेट पीजी डिप्लोमा फाइनल ईयर के छात्र थे। वह मूल रूप से हरियाणा के पलवल जिले के रहने वाले थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है, जांच में यह पता लगाया जा रहा है कि हादसे के समय स्विमिंग पूल पर लाइफगार्ड मौजूद था या नहीं। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि सुरक्षा से जुड़े सभी नियमों और मानकों का पालन किया गया था या नहीं।

इस घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। छात्र और स्थानीय लोग भी स्विमिंग पूल की सुरक्षा व्यवस्था पर चिंता जता रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में लोगों को गर्मी से मिली राहत… कई जिलों में हो रही बारिश, पढ़ें IMD की Update

Exit mobile version