Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा पुलिस के सब-इंस्पेक्टर ने किया सुसाइड, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली, जांच में जुटी पुलिस

Haryana Sub-Inspector Commits Suicide: हरियाणा डेस्क: रोहतक में पीजीआई के शव गृह के सामने एक हरियाणा पुलिस के सब इंस्पेक्टर ने सुबह के करीब आठ बजे खुद को सिर में गोली मार कर हत्या कर ली। जैसे ही गोली की आवाज आई तो वहां ड्यूटी दे रहे पीजीआई के सिक्योरिटी गार्ड दौड़ कर भाग पर पहुंचा। सिक्योरिटी गार्ड ने वहां पहुँच कर देखा तो व्यक्ति मृत हालात में खून से लथपथ पड़ा हुआ है।

-पुलिस को दी गई घटना की सुचना

इसके बाद सिक्योरिटी गार्ड ने घटना की सुचना अपने इंचार्ज को दी। जिसके बाद सूचना पाकर पीजीआई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

-मृतक की पहचान, शव के पास से पिस्टल बरामद

जानकारी के अनुसार,मृतक की पहचान गांव सुडाना के पवन के रूप में बताई जा रही है। जो हरियाणा पुलिस में SI पद पर कार्यरत था जिसकी पोस्टिंग झज्जर के CIA में तैनात था। वारदात के मौके पर SHO पीजीआई और डीएसपी ,FSL की टीम पहुंची। पुलिस ने शव के पास से एक पिस्टल भी बरामद किया है।

-डीएसपी गुलाब सिंह ने दी जानकारी

डीएसपी गुलाब सिंह ने बताया कि आज सुबह आठ बजे के करीब पीजीआई सिक्योरिटी इंचार्ज की तरफ से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति ने खुद को गोली मार कर आत्महत्या कर ली है। मृतक की पहचान पवन निवासी प्रेम नगर गांव सुडाना जिला रोहतक के रूप में हुई है। यह झज्जर में SI के पद पर CIA में तैनात था। इसने अपने सर्विस रिवॉल्वर से सिर में गोली मारी है। अभी हर पहलू से जांच कर रही है। फिलहाल अभी तक आत्महत्या का कारण पता नहीं चल पाया है। परिजनों के बयान अनुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी।

Exit mobile version