Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा : सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत

यमुनानगर: हरियाणा के यमुनानगर में रादौर-लाडवा मार्ग पर एक ट्रक ने मोटसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे उस पर सवार एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।उसने बताया कि घटना मंगलवार को हुई और ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मोटरसाइकिल चालक, उसकी पत्नी और उसके नाबालिग बेटे की मौत हो गयी। वे इसी जिले के गुंधियाना गांव के रहने वाले थे।

Exit mobile version