Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा परिवहन विभाग 500 सामान्य बसें, 150 HVAC बसें खरीदेगा, आज मिलेगी मंजूरी

चंडीगढ़: हरियाणा राज्य परिवहन विभाग 500 सामान्य बसें और 150 एचवीएसी बसें खरीदेगा। इसके अलावा दो इलेक्ट्रिक बस डिपो भी तैयार किए जाएंगे। इनकी मंजूरी मंगलवार को होने वाली हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में मिलेगी। परिवहन विभाग ने बसों के टेंडर और बस अड्डे के टेंडर पहले ही जारी कर दिए थे। अब टेंडर देने वाली कंपनियों से इस बैठक में उनके रेट पूछकर तय किए जाएंगे। जो 500 बसें खरीदी जा रही हैं, वे बिल्ट अप डीजल इंजन की बिना एयर कंडीशंड बीएस-6 हैं। इनकी खरीद पर लगभग 178.60 करोड़ रुपये खर्च होगा। विभाग ने जिन 150 एचवीएसी (हीटिंग वेंटिलेटिंग एयर कंडीशनिंग) बसों को खरीदा जा रहा है, वे भी बिल्ट अप डीजल इंजन बीएस-6 हैं। इनकी खरीद पर लगभग 166.80 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक होगी।

Exit mobile version