Last Updated: October 18, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के परिवहन मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक, पुलिस ने जांच शुरू की

October 27, 2023

हरियाणा के परिवहन मंत्री का फेसबुक अकाउंट हैक, पुलिस ने जांच शुरू की

फरीदाबाद: हरियाणा के परिवहन मंत्री पं. मूलचंद शर्मा का ‘फेसबुक’ अकाउंट हैकरों ने हैक कर लिया है। मंत्री ने स्वयं बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी। शर्मा ने बताया साइबर थाना पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है और पुलिस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।उन्होंने बताया कि उनकी फेसबुक आईडी हैक हो गई है, इसलिए कोई भी व्यक्ति इस आईडी द्वारा भेजी जा रही सामग्री पर संज्ञन न ले और न ही अपनी जानकारी साझा करे। पुलिस प्रवक्ता ने घटना की पुष्टि करते हुए लोगों से अपील की कि सोशल मीडिया मंच पर अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें और सोशल मीडिया अकाउंट का इस्तेमाल करते समय सावधानियां बरतें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें