Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा: नूंह की पहाड़ी खदान में बने जलाशय में डूबने से दो युवकों की मौत

September 12, 2023

हरियाणा: नूंह की पहाड़ी खदान में बने जलाशय में डूबने से दो युवकों की मौत

नूंह: हरियाणा के नूंह जिले में एक पहाड़ी खदान में बने जलाशय में नहाते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को जिले के तावड़ू क्षेत्र के ग्राम सेहसोला पट्टी में हुई। उन्होंने बताया कि दोनों युवक तैरना नहीं जानते थे। पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान रोजका मेव निवासी अयास (19) और बिहार निवासी मेहताब (20) के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि सोमवार को पोस्टमॉर्टम के बाद शव मृतकों के परिजनों को सौंप दिए गए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें