Site icon Dainik Savera Times

सोनीपत में व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार, उपचार के दौरान मौत

हरियाणा के सोनीपत में एक व्यक्ति की हादसे के बाद मौत हो गई। व्यक्ति सड़क हादसे में घायल होने के पश्चात दिल्ली के अस्पताल में उपचाराधीन था। लेकिन दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में 24 नवंबर को घायल व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।

मृतक की पहचान अटेरना गांव निवासी सचिन के रूप में हुई है। जोकि मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बंदायू में रहता था। सचिन के भतीजे रवि ने कुंडली थाना पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसके चाचा सचिन को अज्ञात वाहन ने पतला मोड के पास टक्कर मार दी।

इस सड़क हादसे में सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने परिजनों को सूचित किया, मौके पर पहुंचकर परिजनों ने सचिन को सोनीपत के अस्पताल में दाखिल करवाया। जिसके बाद चिकित्सकों ने उसे दिल्ली के सफदरजंग के लिए रेफर कर दिया।

 

जहां उपचार के चलते 24 नवंबर को उसकी मृत्यु हो गई। सचिन को हादसे में काफी चोटें आई थी। जिसके चलते वह बच नहीं सका। हालांकि पुलिस ने रवि की शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 281,106 BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लेगी।

Exit mobile version