Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana की Unnati Hooda ने पहले स्थान से जीता All India Junior Badminton Ranking Championship

January 16, 2023

Haryana की Unnati Hooda ने पहले स्थान से जीता All India Junior Badminton Ranking Championship

गोवा में आयोजित योनेक्स-सनराइज ऑल इंडिया जूनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में उन्नति हुड्डा ने फाइनल मैच जीतकर खिताब अपने नाम किया। बता दें के
गर्ल्स सिंगल मुकाबले में उन्नति हुड्डा ने कर्णाटक की खिलाड़ी को मात देकर ये टूर्नामेंट जीत लिया। इसी के साथ बॉयज सिंगल मुलाबले में पहले स्थान पर कर्नाटक के आयुष शेट्टी रहे।

मिक्स डबल्स में तेलंगाना के खिलाड़ी सात्विक रेड्डी के. और वैष्णवी खाड़केकर ने की जीत हासिल की। और बॉयज डबल्स मुकाबले में हरियाणा के मयंक राणा और यूपी के दिव्यम अरोड़ा जीते। गर्ल्स डबल्स मुकाबले में तेलेंगाना के श्रेयांशी वल्लीशेट्टी और वेन्नाला के जीती।

जानकारी के लिए बता दें के हरियाणा विधानसभा के स्पीकर ज्ञान चंद गुप्ता ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और कैश प्राइज से नवाजा। ज्ञान चंद गुप्ता बोले खिलाड़ियों के उत्थान के लिए काम कर रही हरियाणा सरकार। हरियाणा सरकार ने एक तरफ जहां कई योजनाएं चलाकर खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम किया है। तो वहीं विजेता खिलाड़ियों के कैश रिवार्ड में भी बढ़ोतरी की है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें